फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को 'कठपुतली' कहा
Phulwari, Patna | Nov 19, 2024 कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा भाजपा और आरएसएस पर बयान देने के मामले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे भले एक कठपुतली है लेकिन वह एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहर तो आप बो रहे हैं।