फुलवारी: पटना एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो फ्लाइट का पहिया पंक्चर, राज्यपाल को भी करना पड़ा इंतजार
Phulwari, Patna | Nov 19, 2024 पटना एयरपोर्ट के रनवे पर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट का पहिया पंचर हो गया। इसके बाद सभी यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इस फ्लाइट में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी सवार थे। उन्हें भी लंबा इंतजार पटना एयरपोर्ट पर करना पड़ा।