रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में अवैध बोर उत्खनन पर प्रशासन सख्त, वाहन मालिक सहित भू-स्वामियों पर होगी एफआईआर
Rithi, Katni | May 14, 2026 कटनी जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर अवैध नलकूप खनन कराने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किए जाने के बाद भी नियम विरुद्ध बोर उत्खनन किए जाने के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।