जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने सदर प्रखंड के चौराव पंचायत सरकार भवन में आयोजित टीबी स्क्रीनिंग कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
मुख्य बातें:
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों के पंजीकरण, जांच प्रक्रिया और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समय रहते टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करें। जिला पदाधिकारी ने आमजन से भी अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर बिना संकोच सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, क्योंकि सही समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
निरीक्षण के समय जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री धीरज कुमार सहित चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#Gopalganj #TBFreeIndia #TBMuktBharat #HealthInspection #DistrictAdministration #PublicHealth #BiharGovernment #iprd_gopalganj
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department State Health Society, Bihar
18 views | Gopalganj, Bihar | Jul 3, 2026