शनिवार को नर्मदापुरम में निज निवास स्थित कार्यालय पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान नर्मदापुरम सहित आस पास के लोग मौजूद रहे।