लखीसराय: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित, मजदूरों के अधिकारों की दी जानकारी
शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.जिसमें मुख्य रूप से श्रमिकों के अधिकारों, कार्य स्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रमिक शामिल हुए.