कांके: बिरसा मुंडा जेल में माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन
Kanke, Ranchi | Apr 3, 2026 बिरसा मुंडा जेल में बंद माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को करीब पांच साल पहले झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी गई थी। वे लंबे समय से सक्रिय थे।