मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में बाघिन रॉ के दो शावक तालाब में अठखेलियां करते दिखे, वीडियो वायरल
Manpur, Umaria | May 28, 2026 नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन मे बाघिन रॉ' के दो शावक बरहा तालाब मे पानी का आनंद लेते दिखे।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।तालाब किनारे ये शावक आराम करते और पानी मे अठखेलियां करते नजर आए। वीडियो मे पहले एक शावक तालाब के पानी मे बैठा दिखाई देता है कुछ देर बाद दूसरा शावक वहां पहुंचता है और पानी मे मस्ती करने लगता है।