दतिया: चिरूला स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में युवक की मौत, जीआरपीएफ ने जांच शुरू की
Datia, Datia | May 1, 2026 दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना चिरूला रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरेंद्र प्रजापति पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी चिरूला के रूप में हुई है।