बीना: भानगढ़ रोड पर बिहरना के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मारी, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bina, Sagar | Apr 10, 2025 बाइक सवार कुंवर लाल यादव एवं जगदीश निवासी दोनों उत्तर प्रदेश इलाज के लिए बीना आ रहे थे। तभी गुरुवार करीब 10:00 बजे भानगढ़ रोड ग्राम बिरहना के पास तेज रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें डायल 100 नंबर की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार जारी है।