बीना: ग्राम बुखारा में जमीनी विवाद में 35 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Apr 10, 2025 ग्राम बुखारा में जमीनी विवाद के चलते 35वर्षीय राजेश पिता हमीर रैकवार निवासी बुखारा की बुधवार की रात में चचेरे भाइयों से मारपीट हो गई। जिस पर चचेरे भाइयों ने लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई और मृतक का भाई सोनू घायल हो गया। वही मारपीट में आरोपी चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों पर FIR दर्ज की है।