आंवला: आंवला में बारात घर में मारपीट, दहेज विवाद में लड़की के पिता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
आंवला में एक बारात घर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दहेज विवाद को लेकर हुई, जिसमें दूल्हे पक्ष पर लड़की के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने शनिवार को सुबह 11 बजे पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।