चूरू: जिला परिषद सभागार में संभागीय आयुक्त ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Mar 10, 2025 संभागीय आयुक्त डॉ रवि कुमार सुरपुर ने सोमवार को चूरू जिला परिषद सभागार में विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा कर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, सीईओ श्वेता कोचर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।