चूरू: कोतवाली थाने में होली पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित हुई सीएलजी बैठक, एएसपी व एसडीएम रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 10, 2025 चूरू के कोतवाली थाने में सोमवार को एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, एसडीएम बृजेन्द्र सिंह व सीआई सुखराम चोटिया ने सीएलजी की मीटिंग ली। मीटिंग में होली सहित आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीएलजी सदस्यों ने कई तरह के सुझाव दिए।