चूरू: पुराना बस स्टैंड के पास से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने 8 वर्षीय बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया
Churu, Churu | Mar 10, 2025 चूरू शहर के पुराना बस स्टैंड के पास से रेस्क्यू की गई 8 वर्षीय बालिका को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम 8 वर्षीय बालिका के परिजनों की तलाश कर रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पन्ने सिंह ने बताया कि महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम को 8 वर्षीय बालिका पुराना बस स्टैंड पर मिली थी।