चूरू: जिला अस्पताल के सामने आरसीएचओ में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन
Churu, Churu | Mar 10, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के सामने स्थित आरसीएचओ कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने सभी टीमों को अपनी स्क्रीनिंग बढाने व अधिकतम बच्चों का उपचार कराने के निर्देश दिए।