मुंगावली: मुंगावली सहित जिले में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जिले में मानसून की दस्तक के संकेत
अशोकनगर जिले में प्री-मानसून की झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मुंगावली सहित जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बह निकला।