मंडावा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। फतेहपुर रोड स्थित डाबड़ी हाउस के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
#mandawa #jhunjhunu #rajasthan #roadaccident #breakingnews