मंडला: सड़क निर्माण में मुर्रम उत्खनन से खेत बर्बाद, तिलईपानी के किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | May 8, 2026 तिलईपानी गांव के किसान ने सडक़ निर्माण कार्य के दौरान खेत से मुर्रम और मिट्टी के अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर शुक्रवार तीन बजे किसान सतेन्द्र यादव ने कलेक्टर को आवेदन दिया है। किसान का कहना है कि निर्माण एजेंसी ने खेत से मुर्रम निकालने के बाद समतलीकरण नहीं कराया, जिससे खेत बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है।