लातेहार: 15 दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिला, डिलीवरी दिखाकर मनमानी, उपभोक्ता आक्रोशित, जांच में लापरवाही उजागर
बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड में सिंह एचपी गैस एजेंसी की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर बुकिंग के 15 दिन बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में डिलेवरी दिखा दी गई। मामले की जांच के लिए एचपी के सेल्स ऑफिसर कुणाल किशोर व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त जांच की।