रूपवास: घाटोली में गूंजे हरि नाम के स्वर, दो दिवसीय कीर्तन दंगल का भक्तिमय आगाज़
क्षेत्र के गांव घाटौली में गुर्जर समाज के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय विशाल हरि कीर्तन दंगल का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।