बिथान: सखवा पशु अस्पताल बना 'भूत बंगला', डॉक्टर गायब, केवल कागजों पर इलाज
बिथान प्रखंड के सखवा स्थित पशु अस्पताल इन दिनों बदहाली और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बना हुआ है। पशुपालकों की सुविधा के लिए बना यह अस्पताल अब वीरान पड़ा है। भवन जर्जर हो चुका है और सबसे बड़ी बात यह कि यहां पदस्थापित पशु चिकित्सक शायद ही कभी नजर आते हैं।सखवा, बेलसंडी, सलहा चंदन, सलहा बुजुर्ग, नरपा समेत छह पंचायतों के हजारों पशुपालकों की जिम्मेदारी इस अस्पत