खरगापुर: खरगापुर के कोटरा गांव में कुएं में गिरी नीलगाय, 100 डायल के जवान और ग्रामीणों ने निकाला बाहर
गुरुवार को खरगापुर क्षेत्र के कोटरा गांव में एक नीलगाय कुएं में गिर गई।100 डायल के पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह कांस्टेबल भागीरथ लोधी के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नीलगाय कुएं में थी। 100 डायल के जवानों और ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से नीलगाय को कुएं से बाहर निकाला। उसके बाद नीलगाय को छोड़ दिया गया।