बाह: नदगवा तिराहे पर मिला लावारिस बच्चा, पिनाहट पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों को सौंपा
पिनाहट के नदगवा तिराहे पर एक सोमवार शाम 4 बजे मासूम बच्चा अकेला घूमता मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पिनाहट पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में लिया और परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद परिजनों की पहचान होने पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।