बाह: जैतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
जैतपुर थाना क्षेत्र के बाह नाटोली में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 13 वर्षीय बालक अमित (पुत्र दीपक, निवासी नगदवा) अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित अपने मामा भूरे के घर नाटोली आया हुआ था और सड़क पार करते समय यह दुर्घटना हुई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत घायल अमित को साम