महनार: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने महनार में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया, अफसरों संग हालात की समीक्षा
सोमवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार पहुंचे इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।साथ ही बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया।इस संबंध में सोमवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि उमेश सिंह कुशवाहा ने महनार प्रखंड के अलीपुरहट्टा,हसनपुर का दौरा किया।