महनार: हसनपुर हवराहा दुर्गा मंदिर के पास बाढ़ में करंट लगने से एक भैंस की मौत
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर हवराहा में बाढ़ में करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।बताया गया कि बाढ़ के पानी में बिजली का करंट आने से हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 2 हसनपुर हबराहा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह की भैंस की मौत हो गई।इस संबंध में शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे जानकारी दी गई।