महनार: अल्लीपुर हट्टा में बाढ़ पीड़ितों को प्लास्टिक शीट के सिवा कुछ नहीं मिला, लोगों में आक्रोश
गंगा में बढ़े हुए जलस्तर के कारण आई बाढ़ से महनार प्रखंड का अलीपुरहट्टा पंचायत भी प्रभावित है।इस पंचायत के लोगों को बाढ़ आने के कई दिन बीतने के बाद भी पर्याप्त राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है।जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह बाढ़ प्रभावित लोगों से लगातार मिलकर उनकी समस्या जान रहे हैं और इससे पदाधिकारी को अवगत भी करा रहे हैं।