महनार: महनार थाना क्षेत्र में महिला से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने पार्षद पति को गिरफ्तार किया
महनार थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद पति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।इस संबंध में बुधवार की शाम करीब 5 बजे महनार थाना की पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि ।पीड़िता महिला के आवेदन पर महनार थाना में कांड संख्या 306/25 दर्ज किया गया है।