देवेंद्रनगर: पन्ना पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, देवेन्द्रनगर के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई
पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर पन्ना पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।