बीकानेर: बीकानेर साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के ₹73,978 करवाए रिफंड
व्यास कॉलोनी थाने में सपना वैष्णव द्वारा ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज करवाते हुवे बताया कि उसके पास क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का कॉल आया ओर उसे लिंक भेजा जिसे खोलने पर उसके खाते से पैसे निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर क्राइम रिस्पांस टीम को सौंपा टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए पीड़िता को 73,978 वापस रिफंड करवा दिए। जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे दी