बीकानेर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अपने बीकानेर स्थित आवास पर की जनसुनवाई
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे तक अपने आवास पर जनसुनवाई की। जिला मुख्यालय और दूर दराज से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क पानी,बिजली,सड़क सहित विभिन्न समस्याओं से लोगों ने मंत्री को अवगत करवाया।