बीकानेर: बीकानेर के लाडले गायक रफीक सागर का निधन, हृदयगति रुक जाने से हुई मौत
बीकानेर के लाडले गायक रफीक सागर की शनिवार सुबह 10.30 हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। इसके बाद बीकानेर में शोक की लहर छा गई। रफीक सागर ने कई फिल्मों में संगीत निर्देशक और प्लेबैक सिंगर फिल्मों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म क्षत्रिय फिल्म के गीत 'सपने में सखी' गाने से सागर को देशभर में मिली पहचान।