दमोह: कमिश्नर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बैठक हुई, बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं मौजूद
Damoh, Damoh | Jan 9, 2025 दमोह सागर कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत आज गुरुवार दोपहर 2 बजे दमोह पहुंचे। जहां उनका कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में छात्राओं को संबोधित किया। वहीं प्रतिभावान छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।