खलीलाबाद: डीजे बजाते समय युवक को लगा करंट, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी 18 वर्षीय शिवनाथ डीजे बजाने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीपीगंज के पास एक शादी समारोह में जनरेटर में उतरे करंट से वह झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी पीपीगंज ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया चिकित्सकों के अनुसार युवक अब खतरे से बाहर है