केिशनपुर: कोसी रेंज के डीआईजी ने किशनपुर थाने का निरीक्षण किया
कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने शनिवार को सुपौल के किशनपुर थाना का निरीक्षण किया डीआईजी के थाना पहुंचने पर प्रशिक्षित डीएसपी किशनपुर थाना अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने किशनपुर थाना के कार्यालय में रखे सामान सीरिस्ता कक्षा में संधारित पंजी, गुंडा पंजी डकैती पंजी ल पंजी गैंग पंजी फरारी पंजी दागी पंजी की जांच किया।