केिशनपुर: मलाढ़ में सीएम नीतीश कुमार ने महादलित टोले का किया निरीक्षण
CM नीतीश कुमार आज किसनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत के वार्ड नं 12 महादलित टोला पहुंचे। जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया। इसके बाद विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। जिसके बाद CM नीतीश कुमार सिटी रिक्सा पर बैठकर महादलित टोले का निरीक्षण किया। इस दौरान CM ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को योजनाओं से संबंधित लाभ का वितरण किया।