फतुहा: चकसूरत गांव के पास पईन के किनारे मिला 53 वर्षीय मजदूर का शव
Fatwah, Patna | Apr 25, 2026 चकसूरत गांव के पईन के किनारे से पुलिस ने एक 53 वर्षीय मजदूर का शव बरामद किया है। मृतक घोसवरी थाना क्षेत्र के करार गांव निवासी शंकर साह है। बताया जाता है कि चकसूरत गांव के पास बन रहे ग्रीन सिटी में वह मजदूरी का काम करता था। ठेकेदार को कहकर वह बाहर घूमने के लिए निकला था। जिसका शव पुलिस ने शनिवार की शाम बरामद किया है। मौत का कारण का पता नहीं चल पाया पाया है।