भीलवाड़ा: ईमानदारी की मिसाल: एमजीएच में होमगार्ड जवानों ने वृद्ध महिला का रुपयों से भरा खोया पर्स लौटाया
महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को मानवता और ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। अस्पताल में भर्ती अपनी बहू की देखभाल करने आई एक बुजुर्ग महिला का रुपयों से भरा पर्स परिसर में ही कहीं गिर गया था, जिसे अस्पताल में तैनात सतर्क होमगार्ड कर्मियों ने पूरी ईमानदारी के साथ बुजुर्ग महिला के परिवार को सुरक्षित सौंप दिया।