डीग बस स्टैंड शुरू होने से पहले ही टूटने लगा फर्श, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
डीग। डीग बस स्टैंड का उद्घाटन और बसों का संचालन शुरू होने से पहले ही सीसी सड़क का फर्श जगह-जगह से टूटने लगा है। पहली बारिश में दीवार भी कई जगह क्षतिग्रस्त होने का दावा किया गया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ठेकेदार, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। मांग है कि बस स्टैंड की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और कमियों को दूर करने के बाद ही संचालन शुरू किया जाए।
Weir, Bharatpur | Oct 12, 2026