सिमडेगा: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शादी की झांसा देकर यौन शोषण करने वाले बिहार निवासी आरोपी शिक्षक सौरभ कुमार को सिमडेगा महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को 11:00 बजे जेल भेज दिया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सिमडेगा न्यायालय में परिवारवाद दायर हुई थी जिसके बाद महिला थाना के पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।