कोडरमा रेलवे स्टेशन पर 9,560 रुपये की शराब के साथ युवक गिरफ्तार
कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर गश्ती के दौरान यात्री शेड में संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के झोले की तलाशी ली गई। इसमें विभिन्न ब्रांड की 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी आयुष कुमार (23) के रूप में हुई है। जब्त शराब की कुल कीमत 9,560 रुपये है। युवक ने शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने शराब और युवक को उत्पाद विभाग कोडरमा के सुपुर्द कर दिया।
Koderma, Kodarma | Nov 10, 2026