सिरसागंज: गांव धातरी में महिला ने एक शख्स पर लगाया आए दिन रास्ता घेरकर छेड़खानी करने का आरोप, विरोध करने पर महिला के साथ की मारपीट
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव धातरी निवासी एक महिला शनिवार की सुबह सिरसागंज थाने पहुंची और उसने मामले की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव सराय शेख निवासी एक शख्स आशू आए दिन उसका रास्ता घेरकर उसके साथ छेड़खानी करता है। महिला ने जब इसका विरोध किया और शख्स के परिजनों से शिकायत की तो शख्स ने महिला के साथ मारपीट कर दी।