सिरसागंज: गांव लखनई में विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी
फिरोजाबाद के गांव लखनई में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। धीरे धीरे ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा। तभी मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने अतिशीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।