सिरसागंज: गांव सुम्मेरपुर में एक झोपड़ी में अचानक लगी आग, ट्रैक्टर सहित अन्य सामान जलकर हुआ राख
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर में अज्ञात कारणों से अचानक एक झोपड़ी में मध्य रात्रि के दौरान आग लगने से ट्रैक्टर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। तहसील सिरसागंज क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र नारायण सिंह अपने खेतों पर ट्यूबवेल के पास झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। मध्य रात्रि में अचानक झोपड़ी में आग लग गई।