बीरपुर: बीरपुर पूर्वी पंचायत में कलश विसर्जन के साथ नौ दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ संपन्न
बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पूर्वी पंचायत स्थित बीरपुर टमटम स्टैंड के निकट नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय सीताराम धुनी नवाह यज्ञ कलश विसर्जन के साथ देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस दौरान यज्ञ समापन पर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा भी निकाली गई।