जैतपुर: खुले कुएं में गिरा बछड़ा, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
जैतपुर के गाड़ाघाट रोड के किनारे स्थित खुले कुएं में शनिवार को एक बछड़ा गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से बछड़े की जान बच गई।वीडीओ शनिवार शाम 6 बजे सामने आया है।