कुम्भराज: बड़ागांव: जहरीला पदार्थ खाने से 24 वर्षीय विवाहित महिला की मौत, पुलिस जांच जारी
Kumbhraj, Guna | Apr 19, 2026 कुंभराज थाना के बड़ागांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। 19 अप्रैल को परिजनों ने कहा, मृतक रोशनी यादव ने 18 अप्रैल देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन किया तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए जहा मौत हो गई। पुलिस ने 19 अप्रैल को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच में लिया है। रोशनी ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया स्पष्ट नही हो सका।