झांसी: झांसी में धीरेंद्र शास्त्री पर फूल के साथ किसी ने फेंका मोबाइल, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- श्रद्धालु से हुई गलती
Jhansi, Jhansi | Nov 26, 2024 झांसी में मंगलवार दोपहर समय करीब 12:30 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर यात्रा के दौरान फूलों के साथ किसी ने मोबाइल फेंक दिया। मोबाइल सीधे उनकी कनपटी पर आकर लगा। अचानक मोबाइल लगने से वह चौंक गए। हालांकि, उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा- जिसने भी फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है। वह मोबाइल मुझे मिल गया है।।