झांसी: झांसी में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का दूसरा दिन, लाखों भक्त राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ आगे बढ़े
Jhansi, Jhansi | Nov 26, 2024 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा यूपी में आज दूसरे दिन चल रही। सुबह 9 बजे धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा शुरू की। झांसी के मऊरानीपुर के ग्रामोदय में रात्रिविश्राम हुआ, यहां मंगलवार सुबह राष्ट्रगान, फिर हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चारण के बाद यात्रा शुरू हुई।